नाभि पर चंदन लगाने के फायदे, जो आपको कर दे हैरान ।

नाभि पर चंदन लगाने के फायदे:चंदन हमारे देश में पाया जाने वाला अमूल्य वस्तु है। चंदन से लगभग हर प्रकार के सौंदर्य पदार्थ बनाए जाते है। चंदन से बने पदार्थ हमारे स्किन और हेल्थ के लिए काफी अच्छे होते है, लेकिन ये प्रोडक्ट काफी महंगे होते है। 

इसकी अपेक्षा आप चन्दन की लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते है, भारतीय आयुर्वेद में चन्दन को काफी गुणकारी बताया गया है इसके आलावा चन्दन की लकड़ी का उपयोग हिन्दू धर्म में पूजन के लिए किया जाता है। आमतौर पर चन्दन के लेप का टिका माथे पर लगाने की परम्परा हिन्दू धर्म में है। 

लेकिन यदि चन्दन लेप को चेहरे में लगाया जाए तो चेहरा में काफी अच्छा ग्लो आता है। इसके साथ ही नाभि पर चंदन लगाने के फायदे अंगिनत है। चंदन का लेप नाभि पर लगाने से बैक्टीरियल और वायरल बीमारिया भी दूर हो जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको नाभि पर चंदन लगाने के फायदे के बारे में बताएँगे।

नाभि पर चंदन लगाने के चौंकाने वाले फायदे जो आपने कभी नहीं सुने होंगे 

नाभि पर चंदन लगाने के फायदे

नाभि हमारे शरीर बहुमूल्य अंग है आयुर्वेद के अनुसार यहाँ से ही हम अपने ऊर्जा को जागृत कर सकते है। यह नाभि में चंदन लगाना एक प्राचीन परम्परा है जो सामान्य रूप से भारतीय वैद्यो द्वारा उपयोग की जाती थी। नाभि पर चंदन लगाने के फायदे अनेक फायदे है, जिसमे से कुछ महत्वपूर्ण फायदे नीचे लिखे गए है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

नाभि हमारे शरीर का सक्रिय क्षेत्र है यहाँ से हमारे शरीर का ब्लड सर्क्युलेशन सिस्टम गुजरता है। भारतीय वैघ जो आयुर्वेद का ज्ञान रखते है, उनके अनुसार नाभि पर चन्दन तेल का लेप लगाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है। इसके साथ ही सोने से पहले नाभि पर चन्दन तेल लगाने से अच्छी गहरी नींद आती है।

छींक का तत्काल इलाज

नाभि पर चंदन लगाने के फायदे अनेक है जिसमे से एक फायदा बार-बार छींक आने की परेशानी को दूर करना है। छींक से राहत पाने के लिए चंदन और धनिया की पत्तियों को पीस लें उसमे थोड़ा सा शहद मिला ले इसे नाभि के आस पास लगाने से छींक से काफी आराम मिलता है।

सूजन की परेशानी को करे दूर

नाभि पर चंदन लगाने के फायदे अनेक है जिसमे से एक फायदा शरीर की सूजन को भी कम करना है। चन्दन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो हमारे शरीर में होने वाले सूजन को कम करने मदद करता है। यदि आपको सूजन है तो आप सूजन के ऊपर तथा नाभि पर चंदन का लेप या फिर तेल लगाएं। जिससे आपको बहुत रहत मिलेगी।

मुंहासे को करे दूर

आज के समय में प्रदुषण काफी बढ़ गया है जिसका बुरा प्रभाव हमारे त्वचा पर पड़ रहा है। खासकर यह समस्या छोटे बच्चो में देखा जा रहा है यदि आप भी इस समस्या से परेशान है तो आपके लिए चन्दन का लेप काफी फायदे मंद हो सकता है। यदि आप चन्दन के लेप को नाभि और चेहरे पर प्रतिदिन लगाए तो आपके मुंहासे और एक्ने की परेशानी दूर हो सकती है। इसके साथ ही यह झाई की परेशानी को कम करने में मदद करता है।

तेजी से बढ़ाए स्पर्म काउंट

नाभि पर चंदन लगाने के फायदे बहुत है जिसमे से एक और फायदा स्पर्म काउंट को बढ़ाना है। यह एक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तरीका है जो पुरुषों के फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। चंदन में ऐंटीऑक्सीडेंट्स गुण के साथ साथ इसमें कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। 

भारतीय आयुर्वेद तंत्र के अनुसार नाभि पर चन्दन के लेप को लगाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, और इसके साथ ही शुक्राणुओं की गति और संख्या में वृद्धि भी होती है। लेकिन ध्यान रहे इस लेप का इस्तेमाल करने पर आप ब्रम्हचार्य का पालन आवश्य रूप से करे।

खुजली से दिलाए राहत

नाभि से भी हम विभिन्न प्रकार की शरीर की समस्याओ को दूर कर सकते है। जिसमे से एक खुजली की परेशानी से निजाद पाना है। इसके लिए चन्दन पाउडर में नीबू का रस मिला कर पेस्ट तैयार कर ले और इस लेप का उपयोग रोजाना करे। इससे खुजली में काफी हद तक आराम मिलता है।

एक्ने की परेशानी से छुटकारा

नाभि पर चंदन का लेप लगाने से आपके त्वचा से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। चन्दन के लेप का उपयोग करके आप एक्ने, पिम्पल्स जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही, यह त्वचा की झाईयों को भी कम करने में मदद करता है। आप चाहें तो रोजाना नाभि पर चंदन का लेप या तेल लगा सकते हैं जिससे त्वचा पर काफी चमक आती है।

अनिद्रा में फायदेमंद

क्या आपको दिनभर नींद आता है और रात को नींद नहीं आता या फिर रात को नींद नहीं आता और सुबह जब उठने का वक्त होता है तो आपको नींद आता है, यदि आप भी इस समस्या से परेशान है तो नाभि में चंदन का लेप लगाना चाहिए जिससे काफी अच्छा फायदा होता है, प्रतिदिन सोने से पहले यदि आप नाभि में चंदन का लेप लगाते हैं, तो इससे शरीर रिलैक्स होता है और नींद काफी अच्छी आती है।

तनाव कम करने में सहायक

आजकल के समय में तनाव एक आम समस्या बन गई है, इसलिए रोजाना रात को नाभि में चंदन का लेप लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर में राहत मिलती है और तनाव को कम करने में काफी मदद करती है।

इसे भी पढ़े:- विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता है? चलिए जानते है

FAQ – नाभि पर चंदन लगाने के फायदे

Q1.नाभि पर चंदन का तिलक लगाने से क्या होता है?

धार्मिक रूप से नाभि पर चंदन का तिलक लगाना अच्छा मन जाता है, सामान्य रूप से देखे तो इससे काफी आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।

Q2.रोज चंदन लगाने से क्या होता है?

रोज चंदन लगाने से चंदन का तिलक कई रोगों को शांत करता है, जैसे तृषा, थकान, रक्तविकार, दस्त, सिरदर्द, वात पित्त, कफ, कृमि और उल्टी आदि।

Q3.नाभि में दूध लगाने से क्या होता है?

नाभि में दूध लगाने से स्किन मॉइस्चराइज होता है।

Q4.क्या चंदन त्वचा को काला करता है?

चंदन लगाने से यह कोशिकाओं में मौजूद मेलालिन के उत्पादन को कम करता है इसी रसायन के त्वचा का रंग कला होता है, प्रतिदिन इस्तेमाल से आपके त्वचा का रंग गोरा होने लगता है।

Leave a comment