प्रेगनेंसी में गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं

गन्ना, जिससे चीनी बनाई जाती है और जिसका रस गर्मियों के दिनों में खूब पिया जाता है, क्या यह हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करता है? इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? साथ ही, क्या इसे पीने से हमारे शरीर में कोई नुकसान तो नहीं होता है? और क्या प्रेगनेंसी में गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं इन सभी सवालों का जवाब हम आपको देंगे।

सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए कि मनुष्य में भ्रूण, यानी बच्चों के अच्छे विकास के लिए किन-किन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

बच्चे के लिए किन-किन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है?

जब आपके शरीर में भ्रूण का विकास होता है, यानी बच्चे का विकास होता है, तो उसके अच्छे विकास के लिए ऐसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जो उसके विकास को अच्छी तरह से कर सकें।

आपको तो पता ही होगा कि हमारे शरीर का लगभग 70% भाग पानी से बना है और 30% भाग बाकी पोषक तत्वों से बना है। पानी के अलावा, हमारे शरीर में मुख्य रूप से कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लिपिड, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्वों की आवश्यकता होती है। 

यदि भ्रूण के विकास के दौरान आप कम पानी का सेवन करते हैं या आपके भोजन में पोषक तत्वों की कमी होती है, तो आपके बच्चे का विकास अच्छी तरह से नहीं हो सकता और उसके विकास में कई समस्याएं और बीमारियां देखने को मिल सकती हैं।

चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी में गन्ने का जूस पीने से क्या आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सकती है

क्या गन्ना पोषक तत्वों की कमी पूरी कर सकता है?

गन्ने में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें से मुख्य रूप से कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं। ये दोनों पोषक तत्व हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।

इसके साथ ही, गन्ने के जूस में बहुत ही अधिक मात्रा में कैलोरीज और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। यह आपके शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है और थकान को दूर करने में भी सहायक होता है।

हालांकि, गन्ने के जूस में विटामिन और खनिजों की मात्रा कम होती है। हाँ, गन्ने के जूस से पोषक तत्वों की कमी पूरी की जा सकती है, लेकिन इसके लिए हमें अधिक मात्रा में गन्ने के जूस का सेवन करना होगा जो कि संभव नहीं है।

इसके लिए, आप गन्ने के जूस के अलावा ऐसे कुछ पदार्थों का सेवन कर सकते हैं जिनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

प्रेगनेंसी में गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं

प्रेगनेंसी में गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं
प्रेगनेंसी में गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं

गर्भावस्था में आप गन्ने का जूस का सेवन कर सकती हैं। गन्ने के जूस में पानी की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। साथ ही, इसमें कैल्शियम और फास्फेट पाय जाते है यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, इसमें कई पोषक तत्व और विटामिन भी होते हैं, हालांकि उनकी मात्रा कम होती है।

गन्ने में प्राकृतिक रूप से उच्च मात्रा में शर्करा होती है। यदि इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे गर्भकालीन मधुमेह (gestational diabetes) का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने की भी संभावना रहती है।

गन्ने में शर्करा होती है, जो आपके दांतों को खराब कर सकती है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोगों को गन्ने से एलर्जी भी हो सकती है। यदि आपको इनमें से कोई भी समस्या है, तो गन्ने के जूस का सेवन कम मात्रा में ही करें।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उपयोग करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

इसे भी पढ़े :- नाभि पर चंदन लगाने के फायदे

Leave a comment