संतरा जूस पीने के फायदे

भारत में संतरा बहुत ही ज्यादा खाया जाता है और इसके बहुत से लाभ हैं। संतरा जूस पीने के फायदे भी बहुत हैं। इसका स्वाद मीठा होने के साथ ही हल्का खट्टा होता है, जिससे इसे खाने में अच्छा लगता है। 

संतरे का जूस ताजगी और ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है और यह बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको संतरे के जूस पीने के फायदे के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि इसका सेवन कब और कैसे करना चाहिए।

उससे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि संतरे में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के साथ-साथ हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। चलिए शुरू करते हैं।

संतरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व

संतरा में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के साथ-साथ हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने का कार्य करते हैं। 

संतरा को मुख्य रूप से विटामिन सी के स्रोत के रूप में जाना जाता है और यह विटामिन सी हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही त्वचा को ठीक करने में भी अच्छा माना जाता है।

संतरा में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटेशियम, फोलेट, सोडियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरा में पोटेशियम होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें फोलेट भी पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद करता है।

यहां नीचे संतरा में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की सूची दी गई है, जिसे आप देख सकते हैं।

तत्व100 gm में पोषक मूल्य
कार्बोहाइड्रेट10.4 ग्राम
प्रोटीन0.7 ग्राम
फाइबर0.2 ग्राम
चीनी8.4 ग्राम
आयरन0.2 मिग्रा
कैल्शियम11 मिलीग्राम
मैगनीशियम11 मिलीग्राम
फास्फोरस17 मिलीग्राम
सोडियम1 मिलीग्राम
जस्ता0.05 मिग्रा
पोटैशियम200 मिलीग्राम
मैंगनीज0.014 मिलीग्राम
ताँबा0.044 मिग्रा
विटामिन C50 मिलीग्राम
विटामिन B1 (थियामिन)0.09 मिग्रा
विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन)0.03 मिलीग्राम
विटामिन B3 (नियासिन)0.4 मिग्रा
विटामिन B5 (पैंटोथेनिक एसिड)0.19 मिलीग्राम
विटामिन B60.04 मिलीग्राम
विटामिन A10 μg
फोलेट30 ¼g
ऊर्जा45 किलो कैलोरी

संतरा स्वाद में मीठा होने के साथ थोड़ा खट्टा भी होता है। इसके साथ ही यह बहुत ही फायदेमंद होता है। आपने अब तक जान लिया है कि इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। तो चलिए, अब जानते हैं संतरा जूस पीने के फायदे क्या-क्या हैं।

संतरा जूस पीने के फायदे: जानें इसके स्वास्थ्य लाभ

चलिए जानते हैं कि संतरा हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद होता है और यह हमारे स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करता है।

1.गर्मियों में ह्रदय रहेगा स्वस्थ

संतरे में फाइबर पाया जाता है और इस फाइबर की मदद से हम शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही संतरे के जूस में विटामिन सी और पोटेशियम पाए जाते हैं, जो हार्ट की डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

संतरे का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है। इसके कारण ब्लड फ्लो बेहतर होने से हार्ट की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। इसलिए आपको संतरे के जूस का सेवन करना चाहिए।

2.पेट की समस्याएं करें ठीक

पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आप संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं। कभी-कभी अनियंत्रित भोजन खाने या पेय पदार्थ, जैसे कोल्ड ड्रिंक, के सेवन से पेट में दर्द, अपच, कब्‍ज, और कभी-कभी डायरिया जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। 

इस स्थिति में, यदि आप संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है, जो पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसमें रोग प्रतिरोधक गुण भी होते हैं, जो रोगों के होने से बचाते हैं और बैक्टीरिया को खत्म करने का कार्य करते हैं।

3.डिहाइड्रेशन से बचाए संतरे का जूस

गर्मी के दिनों में तेज गर्मी और अधिक पसीना निकलने के कारण हमारे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसके अलावा, यदि आपके शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी है, तो आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

यदि इस स्थिति में आप संतरे का जूस पीते हैं, तो इसमें सोडियम और पोटेशियम की ठीक-ठाक मात्रा होती है। यह विटामिन सी, पोटेशियम, और इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

इसलिए, आप गर्मियों में संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि किसी भी मौसम में आपके शरीर में डिहाइड्रेशन हो, तो आप संतरे का जूस पी सकते हैं, इससे आपके शरीर को बहुत फायदा मिलेगा।

4.त्वचा और बालों को रखे ठीक

आपने अभी तक जाना है कि संतरे में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। क्या यह त्वचा और बालों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं? संतरे में विटामिन सी तो पाया ही जाता है, साथ ही इसमें लाइकोपीन भी होता है जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है और यह त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।

इसके साथ ही जब आप संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। यह कोलेजन त्वचा को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां और त्वचा की लाइनों में कमी आती है।

संतरे के जूस में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।

इसके अलावा, संतरे में पाया जाने वाला विटामिन सी मुंहासों को ठीक करने में मदद करता है और साथ ही दाग-धब्बे दूर करने में भी सहायक होता है।

संतरे के जूस में विटामिन A भी पाया जाता है, जो बालों को ठीक करने में मदद करता है, बालों के झड़ने को कम करता है और बालों को घना बनाता है।

5.गर्मि‍यों में कंट्रोल रहेगा बीपी

गर्मियों के दिनों में हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन होने की आशंका बहुत बढ़ जाती है, और शरीर में पानी की कमी के कारण ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ सकता है। जिन लोगों को पहले से ही हाई बीपी की समस्या होती है, उन्हें गर्मियों में विशेष ध्यान रखना चाहिए।

संतरे में पेक्टिन और फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं, और ये पोषक तत्व हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई बीपी के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। इसीलिए यदि आपका स्वास्थ्य ठीक भी हो तो फिर भी इसका सेवन कर सकते है जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।

6.इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

संतरे के जूस में विटामिन सी पाया जाता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है और एंटीबॉडी से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही, विटामिन सी रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

संतरे में विटामिन ए, विटामिन B6, और पोटेशियम भी पाए जाते हैं, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विटामिन ए श्लेष्म झिल्ली को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जो संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।

इसलिए, यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो आप संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े :- नाभि पर चंदन लगाने के फायदे

7.इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

अब तक आपने जान लिया है कि संतरे का जूस बहुत स्वादिष्ट होता है और इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिए, अब जानते हैं कि संतरे के जूस का निर्माण कैसे करें।

संतरे से जूस कैसे बनाएं : आपके लिए कौन सा तरीका अच्छा होगा

आप संतरे के जूस का निर्माण दो तरीकों से कर सकते हैं: पहले जूसर से और दूसरा मिक्सर की सहायता से। इन दोनों तरीकों से बनाए गए जूस में क्या कोई अंतर है? क्या इससे बनाने के दौरान कोई पोषक तत्व की हानि होती है? 

इसके बारे में हम आपको बताएंगे। उससे पहले हम जान लेते हैं कि इन दोनों तरीकों से संतरे के जूस का निर्माण कैसे करें।

Leave a comment